फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर में घुसे जरदोजी कारीगर को धुना, दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को घर में घुसे युवकों को पीटा, बाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रात के वक्त एक घर में घुसे दो जरदोजी कारीगर को परिजनों ने पीट दिया। दोनों कारीगरों के पिटने की सूचना पर पहुंचे दबंग कारखाना मालिक तीन भाइयों ने पीड़ित परिवार को पीट दिया। वहीं पुलिस ने कारखाना मालिक के दबाव में आकर दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
कायमगंज निवासी तीन भाइयों ने मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ले में जरदोजी का कारखाना है। उसमें कानपुर, लखनऊ समेत आसपास कई शहरों के करीब 25 कारीगर काम करते हैं। दो कारीगर कारखाने के सामने एक मकान में रविवार की रात करीब 11 बजे घुस गए थे। इसकी भनक उस घर के लोगों को लग गई।
विज्ञापन

परिजनों ने युवकों को दबोच कर पीट दिया। सूचना मिलते ही कारखाना मालिक तीनों भाई अपने कुछ साथियों संग पहुंचे और कारीगरों को पीटने वालों को जमकर पीटा। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
कारीगर जिस घर में घुसे थे, उनके परिजन थाने में शिकायत करने पहुंचे लेकिन कुछ ही देर में दबंग कारखाना मालिक भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर घर में युवकों के कूदने की घटना दबवा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो युवकों को थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन

बीबीगंज चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। घर में कूदने की बात गलत थी। मारपीट का ही मामला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें