फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक ने गंगा में लगाई छलांग, फ्लड पीएसी ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के एक युवक ने मंगलवार दोपहर गंगा में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते फ्लड पीएसी और गोताखोरों की नजर पड़ी। उन्होंने मोटरबोट दौड़ाकर करीब 400 मीटर दूर तेज धार में उसे पकड़ कर बाहर निकाल लिया। युवक मानसिक कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव महमदपुर गढि़या निवासी आदित्य पंचोली (24) ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पांचाल घाट पर सुरक्षा जाली से हटकर खुले पुल क्षेत्र से गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद फ्लड पीएसी के जवान राम सहाय और विशाल कुमार की नजर पड़ी। उन्होंने दूसरी मोटरबोट पर मौजूद गोताखोर अब्दुल मलिक व पप्पू खान के साथ मोटरबोट दौड़ा दी और उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस उसे चौकी ले आई।
पीएसी के जवानों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलने पर पिता सेमूराम पंचोली को बुलाया गया। पिता ने पीएसी जवानों को बताया कि आदित्य मानसिक बीमार है। उसकी दवा भी चल रही है। पिता ने पीएसी और गोताखोरों को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें