इटावा में तैनात महिला दरोगा की बेटी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। दरोगा ने मामले की शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी घर से 25 लाख के जेवर भी साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ क्षेत्र की मूल निवासी महिला दरोगा की बेटी शहर के एक मेडिकल कालेज में पढ़ाई करती है। छिबरामऊ के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक नितिन चतुर्वेदी से युवती के प्रेमप्रंसग हो गए। नितिन शहर कोतवाली क्षेत्र की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
बेटी के ले जाने की जानकारी महिला दरोगा को 23 सितंबर को जानकारी हुई। जब दरोगा ने इसकी जानकारी की तो पता चला कि उसकी बेटी और युवक छिबरामऊ से 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए। जब महिला दरोगा ने अपनी बेटी को फोन किया तो बेटी ने मार डलवाने की धमकी दी।
दरोगा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी तीन महीना पहले कोचिंग के लिए फतेहगढ़ आई थी।