फर्रुखाबाद/जहानगंज। क्षेत्र के गांव बर्ना खुर्द निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम कराया।
जहानगंज क्षेत्र के गांव बर्ना खुर्द निवासी गोपी (25) की 10 माह पूर्व जनपद शाहजहांपुर के कलान निवासी काजल से शादी हुई थी। उसका शराब पीने को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता है। बुधवार रात भी गोपी नशे में घर पर पहुंचा। उसका पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद वह खाना खाकर सो गया। सुबह उठने पर काजल ने पति को बिस्तर पर नहीं देखा। इस पर वह कुछ दूरी पर खाली पड़े मकान में देखने गई। वहां कमरे के दरवाजे खोलकर देखे तो पति को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ी। सूचना पर 112 पुलिस व राजपूताना चौकी प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई। गोपी चार भाई था। एक भाई पहले ही मौत हो चुकी है। दूसरा भाई चंद्र तालग्राम कन्नौज निवासी बहन के घर व प्रीतम मऊदरवाजा के मोहल्ला भीकमपुरा स्थित ससुराल में रहता है।