फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मासूम की मौत से परिजन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। नगर पंचायत शमसाबाद के मोहल्ला लाडमपुर निवासी शिवराम के छह माह के बेटे कन्हैया की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां तुलसी और पिता शिवराम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कन्हैया करीब 20 दिन पहले अपनी मां तुलसी के साथ गांव रोशनाबाद स्थित नाना प्रमोद भारद्वाज के घर आया था। दो दिन पहले उसे सर्दी और बुखार की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर ननिहाल के लोग उसे फर्रुखाबाद के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां उसका उपचार कराया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार सुबह कन्हैया की तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे रोशनाबाद में एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छह माह के बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां तुलसी बिलखने लगी। पिता शिवराम और ननिहाल के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें