फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में पकड़कर युवक को जंजीर से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर पेड़ में जंजीर से बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने पकड़े गए युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नया गनीपुर निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन घर में ताला डालकर दवा लेने बाहर गए थे। गांव की बंजारा बस्ती निवासी चामिस रात को तीन बजे जलालुद्दीन के घर में घुुसकर चोरी कर रहा था। आसपास के लोग खट-पट की आवाज सुनकर जाग गए। उन्होंने जलालुद्दीन के घर से निकलकर भाग रहे चामिस को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी का सोलर पैनल, एक स्टेब्लाइजर बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने चामिस को पेड़ में जंजीर से बांध कर पिटाई कर दी। चामिस तीन घंटे जंजीर में बंधा रहा।
जलालुद्दीन के आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस चामिस को पकड़कर थाने ले आई। जहां चामिस के परिजन ने जलालुद्दीन से बातचीत कर आपस में समझौता कर लिया। जलालुद्दीन ने मामले में कार्रवाई से इनकार कर दिया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चामिस का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें