फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक छत से गिरा, दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। मक्का की रखवाली कर रहा युवक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी प्रांशु चतुर्वेदी (20) 29 जून को अपने चचेरे भाई अभिषेक और आदित्य के साथ छत पर सूख रही मक्का की रखवाली के लिए लेटा था। रात में बरसात होने पर प्रांशु नीचे उतर रहा था। पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन प्रांशु को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। जहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान प्रांशु की मौत हो गई। मंगलवार को शव घर पहुंचते ही मां बेबी चतुर्वेदी व अन्य परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता की कुछ साल पूर्व मौत हो चुकी है। प्रधान उमेश चतुर्वेदी ने बताया कि उपचार के दौरान प्रांशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें