फर्रुखाबाद। युवक ने घर के बरामदे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने पुलिस को सूचना दी। भाई ने बताया कि 10 साल पहले भाभी मायके चली गई थीं।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी दिलीप शर्मा (35) ने मकान के बरामदे में बुधवार देर रात साड़ी से फंदा लगा लिया। वह पंखे के कुंडे पर लटका मिला। दिलीप शराब पीने का आदी था। रात में भी नशे में शोर मचा रहा था।
जब शोरगुल शांत होने पर भाई विकास शर्मा ने देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। विकास ने बताया कि नशे की वजह से ही भाभी 10 साल पहले भाई को छोड़कर चली गई थी। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने जांच की। डॉ. नवनीत कुमार ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होना पाया गया है।