कायमगंज। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। कंपिल क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी आशू (21) और जौरा निवासी रेनू (40) पत्नी अजय दीक्षित सड़क हादसों में घायल हुए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।