फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूली और शूलों का काम करते हैं शब्द: भारत भूषण

विज्ञापन
बीबीगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बोलते इमाम सदाकत ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंटरनेशनल मोटीवेटर राजयोगी भारत भूषण ने कहा कि शब्द इंसान की वह धरोहर है, जिससे हमेशा दिलों में बसाया और हमेशा के लिए निकाला भी जा सकता है। शब्द शूली का काम करते हैं और शूलों का भी। उन्होंने हैपीनेस स्पेलिंग के सभी शब्दों की विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीबीगंज स्थित सर्चलाइट भवन में शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, राजयोगी भारत भूषण, भाजपा महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. मिथलेश अग्रवाल, मंजू बहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीडीओ ने कहा कि इस परिवार में निरंतर खुशी मिलती है। सच्चा परिवार परिस्थितियों से लड़ने का साहस और शक्ति देता है। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यदि हमारे विचार शुद्ध होंगे, तो सच्चा सुख मिल सकता है। मंजू बहन ने कहा कि दुख का एक कारण तनाव भी है। तनाव से मुक्त होने के प्रयास करें, तभी सुखी रह सकते हैं।
मुख्य वक्ता भारत भूषण ने कहा कि ब्रह्माकुमारी धर्म नहीं जीवन जीने की कला सिखाती है। यह संस्था सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व करती है। मधुरता से बात करने से बिगड़े काम बन जाते हैं। गलत शब्दों से बचें। उन्होंने कभी भी गाली न देने का संकल्प भी कराया। इमाम सदाकत हुसैन ने अपनी बात ऊं शांति से शुरू की। कहा कि बुरे लोग इसलिए बोल रहे हैं कि अच्छे चुप हैं। हम आत्मा की रक्षा नहीं करते। मेरे घर की शांति बुजुर्ग हैं। उनका सम्मान करें। अंधेरा दूर करने को एक दिया जलाने का काम करें। अभी कुछ लोग चीख-चिल्ला रहे हैं, वह भी चुप हो जाएंगे। भारत ने विश्व में शांति का संदेश दिया है, कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से यह साफ हो गया है। अरुण प्रकाश ददुआ, डा. बाबूराम ने भी संबोधित किया। मंजू बहन ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता डा. मिथलेश अग्रवाल और संचालन सोनी मेहरोत्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें