फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा एसपी से की शिकायत

Fri, 20 Feb 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 फरवरी को उसके घर में गांव के एक युवक ने मोहम्मदाबाद के एक ग्रामीण के साथ मिलकर मारपीट और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दोनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर बाहर आई और घटना की सूचना यूपी 112 पर दी। 112 पुलिस के पहुंचने पर एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा मौके पर मिला, जिसे थाने बुलाया गया था लेकिन वह थाने नहीं पहुंचा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पति को ही पकड़वा दिया और थाना पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, जिससे जानबूझकर कार्रवाई नहीं हो रही। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि 11 फरवरी को वह अवकाश पर थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनास्थल मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में आता है। थानाध्यक्ष के अनुसार, महिला को अपनी शिकायत मोहम्मदाबाद कोतवाली में दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें