फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रंजिश में बकरी व्यापारी से 4.50 लाख रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। फोन करके बुलाए गए एक बकरी व्यापारी को रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसने कुछ लोगों पर 4.50 लाख रुपये की लूट का आरोप भी लगाया। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। परिजन ने कानपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना व कस्बा विशुनगढ़ निवासी दीपक (37) बकरियों खरीद फरोख्त का कारोबार करता है। 20 दिन पहले उत्तराखंड के रानीखेत से लौटते समय मैनपुरी, इटावा क्षेत्र के साथी व्यापारियों से विवाद हो गया था। इससे आरोपी रंजिश मानने लगे। दीपक के भाई विशाल ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत 18 फरवरी को बेवर बुलाया। दीपक घर से 4.50 लाख रुपये लेकर गया। वहां से आरोपी कार में बैठाकर फर्रुखाबाद की ओर ले गए। कार जैसे ही निसाई व मुरहास के बीच पहुंची कि पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने कार रुकवा ली। दीपक के सीने में चाकू मारकर रुपये लूट लिए। इसके बाद धक्का देकर सड़क पर फेंककर भाग गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बुधवार रात 7.50 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक चोट होने की वजह से उसे रेफर किया गया। परिजन घायल का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों व्यापारियों में शराब पीकर झगड़ा हुआ था। लूटपाट की घटना झूठी है। किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें