फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला ने पिता व भाई पर ढाईघाट से गंगा में फेंकने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। महिला ने पिता व भाई पर ढाईघाट से गंगा में फेंकने का आरोप लगाया। महिला गांव अजीजाबाद के पास गंगा किनारे बेहोशी हालत में मिली। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गनीपुर निवासी महिला निशा (25) रविवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव अजीजाबाद में गंगा किनारे पर बेहोशी हालत में मिली। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने महिला को इस अवस्था में देखकर अन्य लोगों को बुलाया। ग्रामीण महिला को होश में आने पर प्रधान महेश चंद्र राजपूत के घर ले गए। प्रधान ने इसकी सूचना एसओ अमित गंगवार को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस निशा को थाने ले आई। पूछताछ में निशा ने बताया कि पिता व भाई ने ढाईघाट पुल से उसको गंगा में फेंक दिया था। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि महिला पिता व भाई पर आरोप लगा रही है। वहीं, पिता का कहना है कि नौ वर्ष पहले पुत्री निशा की शादी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी मुनीश के साथ की थी। निशा ने पति से तलाक के लिए प्रपत्र तैयार किए थे। 14 दिन से वह घर से लापता थी। गंगा में कैसे पहुंचे गई। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें