फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फूट-फूट कर रोईं पीड़िताएं, 10 शिकायतों में समाधान किसी का नहीं

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी को समस्या बताती महिला।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी के समक्ष बुधवार को विकास भवन में सुनवाई के दौरान महिलाएं फूट-फूट कर रोईं। कुल 10 मामलों में एक का भी समाधान नहीं हो सका। ज्यादातर मामले पति-पत्नी के विवाद से जुड़े थे।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी अकलेश कुमारी ने रोते हुए बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए पहले नंबर पर चयनित हुई थीं, लेकिन दूसरे नंबर पर आई महिला ने फर्जी आय प्रमाणपत्र लगाकर अपना चयन करवा लिया। उसने आरोप लगाया कि चयनित महिला के पास तीन मकान और 14 बीघा जमीन है, जबकि वह खुद पति से अलग रहकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने जांच की मांग की।

बातचीत में एक सवाल पर आयोग की सदस्य ने कहा, तलाक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर संकेत हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता में खासकर माताओं की जिम्मेदारी है कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालें।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ अपराध करने वालों पर सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है। कई को तो ऊपर भी भेजा जा चुका है। कार्यक्रम में डीपीओ अनिल चंद्रा, डीआईओएस एनपी सिंह, प्रभारी बीएसए अनुपम अवस्थी और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें