कमालगंज। आर्य समाज की ओर से श्रवणी वेद प्रचार अभियान के अंतर्गत गदनपुर देवराजपुर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक यज्ञ में धर्म, संयम व कर्तव्य पालन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में धीरज यादव ने कहा, वेद यह सिखाते हैं कि गृहस्थ जीवन कोई बाधा नहीं है। बल्कि मोक्ष तक पहुंचने का एक साधन है। गृहस्थ व्यक्ति को धार्मिक प्रवृत्ति, कर्तव्य भावना व संयम के साथ जीना चाहिए। आर्य समाज के प्रधान हरिसिंह ने कहा, ऋग्वेद के अनुसार गृहस्थ को अपने माता-पिता, पत्नी, संतान, अतिथि और समाज के प्रति कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करना चाहिए। अथर्व वेद परिवार में सौहार्द के लिए सत्य, धैर्य, करुणा और संयम के पालन पर जोर देता है। मुकुल यादव, रितुल यादव, तेजस्वी यादव, हर्षित, राजवीर सिंह, जगदीश यादव, रेखा देवी आदि भी रहे। (संवाद)