फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक की गोली लगने से मौत

Sun, 10 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक व कोतवाली प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिनौली में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीवारी में तकरीवन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर घायल हुए सलीम  की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल  में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस  अधीक्षक  मौके पर  पहुंचे। गांव में तनाव को देखते  हुए डेढ़ सेक्सन पीएसी  और पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कप्तान पल पल  का जायजा ले रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र कायमगंज पहुंच कर घायलों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन


पंपसेट को  लेकर प्रदीप चतुर्वेदी और गांव के  महमूद के बीच विवाद  चला आ  रहा था। इसी  विवाद के चलते रविवार को  दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। नतीजतन रामगोपाल के खेत  में दोनों पक्षों में गोलीवारी शुरू हो  गई। ईंट पत्थर, लाठीडंडे व गोली लगने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 

महमूद के पुत्र सलीम (30) के  गोली  लगने से उसे सामुदायिक  स्वास्थ्य  केंद्र कायमगंज भेजा गया। डाक्टर ने उसकी हालत  चिंता जनक बताते हुए डा. राममनोहर  लोहिया अस्पताल के लिए रेफर  कर दिया। जहां  कुछ क्षण उपचार के बाद सलीम की मौत हो गई। महमूद और उसकी  पत्नी  चुन्नी लाठीडंडे चलने से घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के प्रदीप व उसके भाई प्रवीन के भी चोटे आई। बीच बचाव करने में खेत मालिक रामगोपाल और शमसाद की पत्नी नजमा भी घायल हो गई। इन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। प्रदीप और प्रवीन की हालत को गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से उत्पन्न हुए तनाव को देखते  हुए गांव में डेढ़ सेक्सन पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। अपर  पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसिया मौके पर डटे रहे। एसपी राजेश कृष्ण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घायलों के हालचाल पूछे। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें