फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विद्यार्थियों ने स्कूल में किया योगाभ्यास

विज्ञापन
फोटो-28, राजपूताना पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास करते छात्र-छात्राएं। स्रोत स्कूल - फोटो : शिवगढ़ के रामगढ़ गांव में जला हुआ बिस्तर व बगल में​ रखा डिब्बा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बघार स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल में सोमवार को विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योगाचार्य सत्यराम ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इसके साथ ही उन्होंने योग से निरोग रहने के गुर भी बताए।
विज्ञापन

कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थी सुबह स्कूल के प्रार्थना स्थल पर एकत्र हुए। योगाचार्य ने विद्यार्थियों को अनुलोम विलोम, कपालभांति, प्राणायाम, भ्रामरी आदि योग कराए। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लेकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
प्रबंधक संदीप सिंह राठौर ने आश्वासन दिया कि आगे भी विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रधानाचार्य हृदेश कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में योग बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मोहम्मद अरशद, पीटी शिक्षक देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें