फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नामी कंपनियों के नकली उत्पादों की सप्लाई का खुलासा

Mon, 02 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कस्बे में नामी कंपनियों के नकली उत्पादों की सप्लाई किए जाने का खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर काफी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक और अन्य उत्पाद बरामद किए हैं। कंपनी के जांच अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत जांच अधिकारी अजय कुमार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि कायमगंज कस्बे में एक सप्लायर रेकिट बेंकाइजर इंडिया प्रालि, पीडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड और हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के नकली उत्पादों की सप्लाई आसपास के बाजारों में कर रहा है। इस पर गोपनीय जांच कराई गई, जो सही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने पुलिस टीम के साथ फर्रुखाबाद रोड स्थित आफाक मार्केट स्थित एक दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली क्रीम (25 ग्राम) के 32-32 पीस, लैक्मे आईकोनिक काजल (30 ग्राम) के 73 पीस, पीडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फेवीक्विक (450 मिलीग्राम) के 2184 पीस तथा रेकिट बेंकाइजर की वीट क्रीम (30 ग्राम) के 73 पीस नकली पाए गए।

दुकानदार ने अपना नाम अमित कुमार निवासी मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी बताया। बरामद सभी नकली माल को सील कर एक-एक नमूना मिलान के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और नकली माल की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें