फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बाप ने किया बेटी से दुष्कर्म

Sat, 17 Jun 2017 10:49 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
gurugram gang rape
विज्ञापन
याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का कहना है कि फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी कथित तांत्रिक ने सम्मोहन के जरिए उसक ी मां से शादी कर ली। मां के साथ वह भी उसके घर पर रहने लगी। इस दौरान तांत्रिक ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर उसने चिलसरा के रहने वाले युवक से शादी कर ली।

उसका आरोप है कि तंत्र विद्या के माध्यम से तांत्रिक ने एक माह बाद फिर उसे अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि कथित तांत्रिक की तलाश में पुलिस ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके विरूद्ध मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें