सौतेले बाप ने किया बेटी से दुष्कर्म
बेटी ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत
नशीली दवा खिलाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद।
याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का कहना है कि फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी कथित तांत्रिक ने सम्मोहन के जरिए उसक ी मां से शादी कर ली। मां के साथ वह भी उसके घर पर रहने लगी। इस दौरान तांत्रिक ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर उसने चिलसरा के रहने वाले युवक से शादी कर ली। उसका आरोप है कि तंत्र विद्या के माध्यम से तांत्रिक ने एक माह बाद फिर उसे अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि कथित तांत्रिक की तलाश में पुलिस ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके विरूद्ध मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।