फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: थानाध्यक्ष ने बाल पकड़कर ताई को पटका, भाइयों को सिपाहियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/जहानगंज। बालक हत्याकांड में खुलासा न होने पर मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जा रहे परिजन को पुलिस ने रोक दिया और मारपीट की। इसका वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को सीओ मोहम्मदाबाद ने गांव कोरीखेड़ा में जांच की। बालक की बहन ने सीओ को बताया कि थानाध्यक्ष ने बाल पकड़कर उसकी ताई को पटक दिया। जबकि दो सिपाहियों ने उनके भाइयों से मारपीट की। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर डाटा डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष गुप्ता का 10 दिसंबर 2025 को अपहरण कर लिया गया था। 14 दिसंबर को हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया था। मां पूनम गुप्ता ने 11 लोगों के खिलाफ जहानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आठ माह बीतने के बावजूद पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बृहस्पतिवार को परिजन मुख्यमंत्री से शिकायत करने पुलिस लाइन जाने की तैयारी में थे। इसकी भनक लगते ही जहानगंज थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गईं। रोकने का विरोध करने पर परिजन से मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद सीओ आलोक कुमार, कोतवाली प्रभारी आमोद सिंह गांव कोरीखेड़ा पहुंचे। हत्याकांड की पूरी जानकारी ली और परिजन के बयान दर्ज किए। आशुतोष की बहन अंशिका गुप्ता ने सीओ को बताया कि जब मां व परिजन मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जा रहे थे, तभी पुलिस आ गई और उन लोगों को रोक दिया। इसका वे लोग वीडियो बनाने लगे। सिपाही सोनू सिंह व अनुज प्रताप सिंह ने उनके भाई आदेश गुप्ता व अवधेश गुप्ता से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और पूरा डाटा भी डिलीट कर हत्याकांड के भी साक्ष्य मिटा दिए।
वहीं, थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने ताई सुनीता देवी को बाल पकड़कर पटक दिया। सीओ ने कहा कि यदि विवेचना बदलवाना चाहते हो तो दूसरा अधिकारी नामित करा दिया जाएगा। इसके बाद सीओ ने थाने में थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी से भी घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है। सीओ मोहम्मदाबाद से इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें