फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: समैचीपुर में कटान तेज, बहने के कगार पर तीन मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद दोबारा बढ़ने लगा। बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुए तेज कटान से समैचीपुर के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गंगा तीन मकानों की किनारी को काटने लगी। इससे उनके गंगा में समाने की आशंका बढ़ गई।
विज्ञापन

कई दिन से गंगा के तेजी से गिरते जलस्तर से ग्रामीणों को राहत मिली थी, मगर अब जलस्तर में वृद्धि के साथ कटान भी तेज हो गया। समैचीपुर में बृहस्पतिवार रात इतनी तेजी से कटान हुआ कि गंगा की धार गांव के शहजाद, दिलदार और जुम्मन मियां के मकानों के पास पहुंच गई। तीनों मकान गंगा के मुहाने पर पहुंच गए हैं। ग्रामीण का कहना है कि इसी तरह कटान चलता रहा, तो शुक्रवार रात में मकान गंगा में समा जाएंगे।
कायमगंज तहसील के नायब तहसीलदार हसीन और लेखपाल पंकज सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने कटान स्थल को देखा। ग्रामीणों ने कहा कि कटान को रोकने के ठोस उपाय किए जाएं अन्यथा गांव का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। लेखपाल पंकज सिंह ने गांव में अब तक हुए कटान और नुकसान की सूची तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें