फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Thu, 22 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते स्थानीय लोग व जनप्रतिनि​धि। - फोटो : कायमगंज शमसाबाद रोड पर आंधी के चलते गिरा पेड़।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कस्बा स्थित सब्जी मंडी से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान युवाओं में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

बाइकों पर सवार युवा तिरंगा झंडा लेकर लहराते हुए चल रहे थे। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता के जोरदार नारे भी लगाए गए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में समाज के सभी लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमार्गों से होती हुई यात्रा कस्बा चौराहा पहुंची, जहां समापन हो गया।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों को तबाह करके जो शौर्य दिखलाया, उससे भारत का पूरे विश्व में डंका गूंजा है। इस अवसर पर गोपाल राठौर, राम प्रकाश, सबली कौशल, शिव मोहन सिंह, राजेश वर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, शोभित अग्निहोत्री, ऋषि चौरसिया, विपिन गुप्ता, निशांत गुप्ता, अभि दीक्षित, सौरभ चतुर्वेदी, अभय सिंह व पवन श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

-
भारतीय सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर आंतकियों को बनाया निशाना

अमृतपुर। गुरुवार को कस्बा स्थित भारतदास बाबा के स्थान से शौर्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने किया। समापन के बाद विधायक ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। दुश्मनों के घर में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया। देश के जवानों पर सभी को गर्व है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, प्रधान सचिन देव तिवारी, भाष्कर दत्त द्विवेदी, अनुराग सिंह, नीरज अवस्थी, शिवस्वरूप तिवारी, राधेश्याम अवस्थी, रामदुलारे अवस्थी, आलोक बाजपेई व श्याम मनोहर अवस्थी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें