फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, दिक्कत बढ़ी

विज्ञापन
इटावा बरेली हाईवे पर घने कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन । - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, दिक्कत बढ़ी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कई दिन से खिल रही चटख धूप से सुहाने मौसम ने रविवार सुबह करवट बदल ली। सुबह से ही घने कोहरे से 10 मीटर दूर तक का नहीं दिखाई दिया। इससे सर्दी का अहसास भी हुआ। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव दिखे, तब लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई दिन से दोपहर में तेज धूप में बैठने से भी लोग कतराने लगे थे। रविवार को अचानक मौसम पलट गया और सुबह चार बजे से ही घना कोहरा छा गया। आठ बजे स्थिति ऐसे हुई कि 10 मीटर दूर तक का नहीं दिख रहा था। बरेली-इटावा राष्ट्रीय मार्ग, फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर वाहन काफी धीमी रफ्तार से चलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। हाफ स्वेटर पहनने वाले लोग जैकेट और मफलर बांधकर घरों से निकले। सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली। कोहरे के कारण हादसे भी हुए। एकदम से सर्दी फिर से हो जाने से लोग सुबह देर तक रजाई में दुबके रहे। बाजार में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर चल रहे वाहन दिन में लाइट व पार्किंग लाइट जलाकर चलते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें