फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से छह घरों में आग

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जंगल में लगी आग बुझाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज के गांव कुंडपुरा में आग से छह घरों की गृहस्थी जल गई। एक भैंस की मौके पर जलकर मौत हो गई और कई अन्य मवेशी झुलस गए। रघुनंदन पुत्र रामनिवास के घर में खाना बनाते समय आग लग गई। रघुनंदन के छप्पर के नीचे उसकी पुत्री कृति खाना बना रही थी।
विज्ञापन


चूल्हे से उठी चिंगारी छप्पर पर पहुंच गई। आग ने विकराल रूप धारण करके संतोष यादव, विकास, रामनरेश, श्रीराम, बलवीर और नरेश के घरों को भी चपेट में ले लिया और इनमें रखा सामान खाक कर दिया। एक ट्रैक्टर व घर में बंधीं आठ भैंसें झुलस गईं। एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। रघुनंदन का लगभग 10 क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल सरसों और 65 हजार की नगदी आदि जलकर राख हो गया। गांववालों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। देर रात घटी इस घटना से किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें