फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुकान गिराने पहुंचे पालिका कर्मियों को दुकानदार ने रोका

विज्ञापन
फोटो-07, चौक स्थित खोवा दुकान पर बैठे संजय दीक्षित उर्फ बब्बन।संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की ओर से जर्जर भवन को गिराने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपोलिया चौक स्थित इस भवन में दुकान चला रहे संजय दीक्षित उर्फ बब्बन ने दुकान तोड़ने से मना करते हुए इसे फर्जी कार्रवाई बताया। उन्होंने एक प्रभावशाली नेता पर दबाव बनवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चौक खोवा निवासी संजय दीक्षित ने बताया कि जिस दुकान को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, उस पर कानूनी विवाद पहले से चल रहा है। दुकान को लेकर उपासना शर्मा, पत्नी शरद शर्मा, निवासी गुदड़ी जानबरान, पूर्व रेलवे रोड से मुकदमा विचाराधीन है।
संजय का आरोप है कि उपासना शर्मा ने यह भवन एक प्रभावशाली नेता को बेच दिया है और उन्हीं के इशारे पर नगर पालिका दुकान सहित पूरा भवन गिराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विवाद के बाद पालिका कर्मचारी बिना कार्रवाई किए लौट गए। इस पर नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि भवन स्वामी को जून में नोटिस भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। जवाब न आने की स्थिति में नियमानुसार जर्जर भवन गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें