कायमगंज। इलाज के लिए अस्पताल जा रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। दो माह बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव अल्हापुर निवासी संजय पांच जून को चाचा हर्षित व दोस्त अमन के साथ बाइक से अस्पताल दवा लेने जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के पास छाया गृह के समीप कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी टांग टूट गई। अभी इलाज जारी है। मां गीता देवी ने तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।