फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप संस्था के कार्यक्रम में वही काव्य रस धारा

विज्ञापन
दीप संस्था के कार्यक्रम में कवयित्री प्रीती तिवारी को सम्मानित करते पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दीप संस्था के कार्यक्रम में वही काव्य रस धारा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सामाजिक, साहित्यिक संस्था दीप के कार्यक्रम में कवियों ने काव्य रस की धारा बहाई। संस्था प्रमुख ने कवियों का सम्मान किया।
भारतीय पाठशाला में रविवार को हुए कार्यक्रम में संस्कृत विभागाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने शानदार कविता प्रस्तुत की। मां शारदे की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री प्रीती तिवारी ने किया। दिनेश अवस्थी ने सुदामा का चरित्र सुनाया। कवि निरालाजी ने ईश्वर से मोक्ष की दुहाई की।
ब्रजकिशोर ने मां की ममता का बखान किया। संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन ने अतिथियों, कवियों का स्वागत किया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष डा. शिवओम अंबर ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा, सचिव राजगौरव पांडेय ने अतिथियों को शाल ओढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संरक्षक मुदित टंडन, अतुल रस्तोगी, जवाहर सिंह गंगवार, डा. राजकुमार सिंह, दिनेश मिश्रा, कुलभूषण श्रीवास्तव, दीपक रंजन सक्सेना, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विमल दीक्षित, उत्कर्ष अग्निहोत्री, गीता भारद्वाज, रामौतार शर्मा, इंदू, अनुभव सारस्वत, गौरव वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें