फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भरभराकर गिरा कमरा, मकान मालिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र के जसरथपुर गांव निवासी दलवीर शाक्य के मकान का कमरा बृहस्पतिवार को अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त दलवीर घर के बाहर गली की ओर थे। मलबे की ईंट लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हादसे के समय बच्चे स्कूल गए थे। उनकी पत्नी माधुरी भी घर के बाहर थीं जिससे बड़ा हादसा टल गया। कमरे में घरेलू सामान था जो मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं मकान के अन्य कमरों में भी दरारें आ गई हैं। परिजनों में भय का माहौल है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें