फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झांकियों से खिला गजनान का वैभव, मुग्ध हुए गणपति के भक्त

विज्ञापन
महोत्सव में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। नगर के विशाल गणेश महोत्सव में गुरुवार को गजानन का वैभव झांकियों के आनंद से खिल उठा। शाम को पूजन व आरती के बाद कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


प्रेमपुष्प गेस्ट हाउस के बाहर भव्य पांडाल में रात आठ बजे पूजन व आरती कार्यक्रम हुआ। इसके बाद बुलंदशहर के कलाकारों ने पंचमुखी गणेशजी की झांकी प्रस्तुत की। लोकेश आर्ट ग्रुप के लोकेश तूफानी ने पंचमुखी गणेशजी का अभिनय किया। इसके बाद श्रीराम दरबार की झांकी सजी जिसमें नगर के कलाकारों दीपक, दीपांशु आदि ने शानदार छाप छोड़ी। रामजी की सेना चली भजन पर युवा मंडली जमकर झूमीं। श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में भजन के साथ सिंदूरी हनुमानजी की झांकी प्रस्तुत की गई।

पंडाल और उसके बाहर तक जमी भीड़ दोनों हाथ उठाकर जय हनुमान, जय हनुमान के जयकारे लगा रही थी। हनुमान का अभिनय अंकित ठाकुर ने किया। संचालन सतीश माहौर व अनुभव गुप्ता ने किया। अध्यक्ष अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, प्रतिवन वर्मा नीटू, गोपाल विश्नोई, नित्यप्रकाश वर्मा, अभिषेक, महेंद्र पाठक, सौरभ चौरसिया आदि व्यवस्था में रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें