फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पवर्षा के संग निकली शोभायात्रा

Mon, 30 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रामनगरिया मेले में निकली शोभायात्रा में शामिल साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेला श्रीरामनगरिया में गाजेबाजे और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दंडी सन्यासियों ने मेले की परिक्रमा की। यात्रा में शामिल कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया।सोमवार को दंडी संप्रदाय के संत रामप्रकाश आश्रम क्षेत्र से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा तीसरी सीढ़ी से शुरू होकर बाजार होते हुए प्रशासनिक क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन


इसमें शंकर-पार्वती व राधा-कृष्ण का स्वरूप रखे कलाकार भजनों पर नृत्य करते रहे। जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया। प्रशासनिक क्षेत्र में मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित व एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने संतों को माला पहनाकर सम्मानित किया। यात्रा पुल के नीचे से होते हुए गंगातट पहुंची। यहां दंडियों के इष्टदेव को स्नान कराया गया। शंख और डमरू बजा रहे संत आकर्षण का केंद्र रहे। समापन आश्रम पर हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें