फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं के विरोध में जिला उद्योग व्यापार
मंडल के बैनर तले स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन दिया गया। इसमें चेतावनी दी गई
कि पांच दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
इससे पहले ज्ञापन देने गए व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। किसी तरह
मामला शांत होने के बाद व्यापारियों ने ज्ञापन दिया।
रविवार को जिला
युवा उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में
व्यापारी फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन
पर आरपीएफ, जीआरपी समेत
फतेहगढ़ पुलिस बल मौजूद था। फतेहगढ़ पुलिस की व्यापारियों से ज्ञापन देने
को लेकर नोकझोंक होने लगी। व्यापारियों का कहना था कि फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन
पर तमाम अव्यवस्थाएं हैं। इनके समाधान के लिए ज्ञापन देने जा रहे हैं। वह
लोग अपराधी नहीं हैं, जो उन्हें रोका जा रहा है। मामला शांत होने पर
व्यापारियों ने स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन
दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि पांच दिन में समस्याओं का समाधान न हुआ
तो व्यापार मंडल कंछल गुट की ओर से रेल रोको आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया
जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव श्याम राजपूत, अभिषेक राजपूत,
सुधीर सिंह, विशाल शुक्ला, रोहित तिवारी, नितिन चौहान, धीरेंद्र ठाकुर,
टीटू वर्मा, टीटू गुप्ता, राहुल पाल, राजू कुमार, दिनेश कुशवाह, सुनील
कुमार और सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे। उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि
फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी ज्ञापन देने से मना कर रहे थे। इसी को लेकर
नोकझोंक हुई।