फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों से बंदियों ने धन उगाही का दर्द किया बयां

Fri, 31 Mar 2017 11:54 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
haiti jail
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला कारागार में शुक्रवार को अफसरों के निरीक्षण में बंदियों ने जेल के अंदर होने वाली धन उगाही का दर्द बयां किया। अफसरों ने जेल के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए जेल की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला जज आलोक सक्सेना की अगुवाई में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, सीजेएम  अनुतोष शर्मा, एसपी सुभाष सिंह बघेल और नगर मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने जेल में सफाई व्यवस्था और खाने की गुणवत्ता की जांच की। बंदियों को दिए जाने वाले खाने में पहले की अपेक्षा कुछ सुधार मिला। लेकिन जेल अस्पताल की स्थिति जो तीन माह पूर्व अफसरों को निरीक्षण में मिली थी। वह अभी भी जस की तस है।

जेल के बंदियों को अस्पताल के डॉक्टर और फार्मासिस्टों से खासी नाराजगी है।  इसकी शिकायत बंदियों ने अफसरों से की। बंदियों ने कहा कि दवा के नाम पर उनसे अस्पताल में रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा जेल में भी अवैध वसूली होती है। जिला जज ने बंदियों के जो अधिकार के संबंध में जानकारी दी और जेल अफसरों को भी बंदियों को उनके अधिकारों से वंचित न रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बंदियों की समस्याएं सुनी गई। बंदियों ने अस्पताल के  डॉक्टर और फार्मासिस्टों तथा जेल में कुछ अव्यवस्थाओं के संबंध में शिकायत की है। इनको सुधारने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए गए है। अस्पताल में उपचार में जो परेशानी होती है। उसमें भी सुधार किया जाएगा। शिकायतों पर कार्रवाई भी की जाएगी। जेल के अंदर हुए उपद्रव करने की जांच चल रही है।
-
शिकायत पेटिका रखवाई
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बताया कि जिला कारागार में शिकायत पेटिका रखवा दी गई है। इसमें बंदी जेल के अंदर होने वाली गतिविधियों एवं समस्याओं को लिखकर डाल सकते है। इसकी चाबी उनके पास रहेगी। 15 दिन के अंतराल में वह स्वयं पेटिया खोलकर शिकायते देखेंगे और उन पर जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
-
बंदियों को जेल नियम का करना होगा पालन
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को जेल नियमों का पालन करना होगा। अगर कोई समस्या है तो उससे अवगत कराया जाए। जेल के अंदर विवाद करना, उपद्रव कर पथराव व आगजनी जैसी घटना को अंजाम देना गलत है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें