जिला शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में गुरुवार की रात स्कार्पियों और ट्रक की भिड़ंत में जिला पंचायत सदस्य के ससुर, ठेकेदार और चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन आनन फानन में शाहजहांपुर रवाना हुए। शुक्रवार देर शाम को तीनों के शव उनके घर आए गए थे।
फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी निवासी भाजपा नेता विजय सोमवंशी के पिता राजपाल सोमवंशी व बेवर रोड निवासी दिनेश दुबे के ट्रक चलते हैं। उत्तराखंड क्षेत्र में उनका ट्रक ओवरलोड होने के कारण पकड़ गया था।
इस कारण गुरुवार को राजपाल सोमवंशी अपने मित्र ठेकेदार दिनेश दुबे को लेकर स्कॉर्पियो से ट्रक छुड़वाने के लिए गए थे। गाड़ी फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी गौरव सक्सेना चला रहा था।
शाम को तीनों लोग लौट रहे थे। गेर रात शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में राजपाल सोमवंशी की स्कार्पियों में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल सोमवंशी, ठेकेदार दिनेश दुबे और चालक गौरव सक्सेना घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर तीनों परिवारों में एक साथ मातक छा गया।