फर्रुखाबाद। गरीब की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर मकान बना लिए। कानूनगो ने भी फर्जी आख्या लगाकर दबंगों के नाम ही भूमिधरी बना दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
कमालगंज क्षेत्र के गांव सर्फाबाद निवासी सरफराज हुसैन ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि वह बहुत गरीब व्यक्ति है। इससे वह जिले के बाहर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा। गांव में उसकी जमीन पड़ी थी। इसमें वह एक तिहाई का हिस्सेदार है। गांव के दबंगों ने उसकी व उसके भाई की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिए। जब वह बाहर से लौटकर आया तो उसकी जमीन पर मकान बने थे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर से आख्या मांगी गई। इस पर कानूनगो ने विपक्षियों से साठगांठ कर फर्जी भूमिधरी की रिपोर्ट बनाकर दे दी। कानूनगो की साजिश से उनकी भूमि पर अवैध कब्जा हुआ। अब विपक्षियों के साथ कानूनगो भी उसे धमकाते हैं। सरफराज ने उसकी भूमि को कब्जामुक्त कराने व दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।