फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढाई साल से गरीबों को नहीं मिल पा रहे आशियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंट्रीग्रेटेड हाउसिंग स्लम एवं डेवलपमेंट योजना (आईएचएसडीपी) के तहत नवदिया फतेहगढ़ में 72 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हुए करीब ढाई साल होने जा रहे हैं। मगर अभी तक कॉलोनी का आवंटन नहीं हो सका है। जिम्मेदार पानी की समस्या बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। आवंटन न होने से लाभार्थी चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2009-10 में मोहल्ला नवदिया फतेहगढ़ में 72 आवासों का निर्माण कार्य करीब 1.75 करोड़ के बजट से शुरू किया गया था। वर्ष 2023 में कॉलोनी बनकर तैयार हो गई। मगर अभी तक कॉलोनी का आवंटन नहीं किया जा सका है। कॉलोनी में पानी की सप्लाई के लिए राज्य नगरिया विकास अभिकरण कार्यालय सूडा को जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) के परियोजना अधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी भी कई बार पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके चलते आवंटन नहीं हो पा रहा है।
कॉलोनी के लिए आवेदन करने वाली आरती प्रकाश ने बताया कि चार साल से कॉलोनी के आवंटन को डूडा कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। गोला कोहना के बड़े मिश्र का कहना है कि उनका 50 हजार रुपये का ड्राफ्ट जमा हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कॉलोनी मिल नहीं सकी है।
विज्ञापन

प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि लाभार्थियों की क्राॅस चेकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सूडा कार्यालय फिर पत्र भेजकर पानी की व्यवस्था किए जाने के लिए बजट की मांग की थी। क्रास चेकिंग होने के बाद जल्द ही कॉलोनी का आवंटन करवा दिया जाएगा। पेयजल व्यवस्था के लिए डीएम से फिर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें