फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 13 दुल्हनों ने थामा पिया का हाथ

Mon, 27 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सक्सेना वैश्य समाज की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह एवं परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन 13 दुल्हनों ने अग्नि के सात फेरे लेकर पिया का हाथ थामा। कन्याओं को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भी भेंट किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सक्सेना वैश्य समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित विवाह समारोह एवं परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को 13 जोड़ों ने एक-दूजे संग अग्नि के सात फेरे लिए। पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार  के बीच जोड़ों के फेरे डलवाए। इस दौरान कन्याओं को भेंट स्वरूप गृहस्थी का सामान दिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राधाकृष्ण सक्सेना और राष्ट्रीय महामंत्री

रामनरेश सक्सेना ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री मुन्नूलाल सक्सेना, दाताराम, विनोद सक्सेना, नीरज सक्सेना, सूर्यप्रकाश सक्सेना, गंगाराम सक्सेना, विनोद कुमार, दाताराम सक्सेना, विनोद सक्सेना, सूर्यप्रकाश सक्सेना, दिनेशचंद्र सक्ेसना और राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये जोड़े बंधे विवाह बंधन में
अमित-सपना, आकाश-फूलमती, शनि-पूजा, रंजीत-सलोनी, विजय-सुमन, शनि-रजनी, सुधीर-नीतू, जितेंद्र-कामिनी, बबलू-ज्योति, मनोज-पूजा, गुलशेर-मोहिनी, सुधीर-जया देवी और दिलीप कुमार-लक्ष्मी देवी।
विज्ञापन

 
ये मिला उपहार
एक बक्सा, छोटा गैस-चूल्हा, छोटी अलमारी, पानी टंकी, वाटर कूलर, पांच बर्तन ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें