फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल से धन्नासेठों को लाभ-अशोक

Mon, 27 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के हित व संरक्षण में आयोजित एक दिवसीय बसपा के देशव्यापी आंदोलन रैली में नेताओं ने केंद्र और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इनका कहना था भाजपा का प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी और धन्ना सेठों को लाभ देने वाला है। फसल बर्बादी से किसानों के मरने व आत्महत्या करने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इतनी बड़ी दैवी आपदा के बाद दोनों सरकारें चुप्पी साधे बैठी हैं। सपा सरकार में अपराध बढ़े हैं। तीन साल में कोई विकास कार्य नहीं हुए। आने वाला समय बसपा का है।
विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को मिशन अस्पताल के सामने स्थित आम के बाग में बसपा का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हुुआ। धरना सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर डा. अशोक सिद्धार्थ ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री अब तक के कार्यकाल में सिर्फ विदेश यात्राएं कर रहे हैं। किसान खून के आंसू रो रहा है और सरकारें उनकी उपेक्षा कर रही हैं। भूमि अधिग्रहण बिल लागू

कर भाजपा किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में अपराध बढ़े हैं। सांप्रदायिक दंगों की बाढ़ सी आ गई है। सदर प्रभारी महेंद्र कटियार ने कहा कि चारों ओर जंगलराज है। आम आदमी पुलिस के पास जाने से डरता है। बसपा सरकार में ऐसा नहीं था। समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल भोजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जैमिनी राजपूत ने कहा कि किसानों, मजदूरों के हक की लड़ाई बसपा ही लड़  सकती है। इस दौरान अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन


प्रभारी शिशुप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती, महेश राठौर और ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।  जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम की अध्यक्षता और  शरद श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगेंद्र पाल, राजकुमार गौतम, रामनरेश गौतम, सुदेश पाल, राजनरायन जौली राजपूत, जंगालीलाल बाथम, महेश राठौर, रामानंद प्रजापति, यूनिस अंसारी, फजल मंसूरी, गौरव राठौर, देवेश तिवारी, सरिता शाक्य और राजीव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
 
...और खिसकने लगी भीड़
धरना-प्रदर्शन को जिस समय मुख्य अतिथि डा. अशोक सिद्धार्थ संबोधित कर रहे थे उसी दौरान पंडाल में मौजूद भीड़ धीरे-धीरे खिसकने लगी। मुख्य अतिथि का संबोधन पूरा होने से पहले आधी भीड़ जा चुकी थी। भीड़ में यह चर्चा होती रही कि कार्यक्रम का समय 11 बजे का था लेकिन मुख्य अतिथि ही 1.15 बजे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें