नया साल 2015 गिहार बस्ती के लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आ रहा है।
यहां के लोगों को अब शराब का कारोबार नहीं करना होगा। इनके लिए बस्ती में
कुटीर उद्योगों की स्थापना होगी।
स्वयं सहायता समूह का गठन कर
प्रशिक्षण दिया जाएगा। लकूला बस्ती में प्रशासन की ओर से वस्त्र बैंक की
स्थापना कराई जाएगी। यहां के लोगों को प्रशासन की ओर से कई सुविधाएं मुहैया
कराकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
वस्त्र बैंक की होगी स्थापना
लकूला गिहार बस्ती में
वस्त्र बैंक की स्थापना होगी। वस्त्र दान करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को
अब इधर उधर भटकना नहीं होगा। समाजसेवी संस्थाओं से वस्त्र प्राप्त कर
गरीबों को वितरण के लिए बस्ती में वस्त्र बैंक की स्थापित कर जमा कराए
जाएंगे। इसमें संस्थाएं वस्त्र व अन्य कोई भी वस्तु गरीबों के लिए दान कर
सकती है। इस बैंक के माध्यम से गरीबों को मदद मिलने में दिक्कत नहीं होगी।
कुटीर उद्योग को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बस्ती
के लोगों के उत्थान एवं समाज से जोड़ने के लिए मोमबत्ती, अगरबत्ती बनाने,
जरदोजी का कार्य, सिलाई कढ़ाई, मुर्गी पालन, स्टेशनरी निर्माण आदि रोजगार
करने के लिए कुटीर उद्योगों की स्थापना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन
कार्यों को करने के लिए डूडा एवं डीआरडीए विभाग बस्ती के लोगों को सहायता
उपलब्ध कराएगा।
स्वास्थ्य केंद्र और चौकी की होगी स्थापना
लकूला
में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इनको परिवार
नियोजन की जानकारी नहीं है। यहां अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे
निजात के लिए प्रशासन की ओर से बस्ती के लोगों को परिवार नियोजन के प्रति
जागरूक किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य
केेंद्र की स्थापना होगा। बस्ती में अराजकतत्वों के जमावाड़े से निजात
दिलाए जाने को पुलिस चौकी बनाई जाएगी।
बिजली, पानी की मिलेगी सुविधा
बस्ती
के लोगों को बिजली, पानी व आवागमन के लिए सड़क की परेशानी नहीं उठानी
होगी। यहां के लोगों को बिजली और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इनको कनेक्शन
दिए जाने की व्यवस्था होगी। टूटी सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
गिहार
बस्ती के लोगों के उत्थान एवं समाज तथा शैक्षिक उन्नयन की योजना बनाई है।
इसको कारगर करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। -भगवत पटेल, जिला
विद्यालय निरीक्षक
गिहार बस्ती के लोगों में शिक्षा की रोशनी फैलाने
की तैयारी की जा रहीं है। यहां साक्षर भारत मिशन के तहत लोगों को साक्षर
किया जाएगा और परीक्षा में शामिल कर पास होने पर साक्षरता का प्रमाण पत्र
भी दिया जाएगा।
योगराज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी