फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हवन पूजन के साथ प्रारंभ हुआ नवीन सत्र

विज्ञापन
नवीन सत्र प्रारंभ होने के अवसर पर हवन में आहुतियां डालते बच्चे। - फोटो : नवीन सत्र प्रारंभ होने के अवसर पर हवन में आहुतियां डालते बच्चे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन पूजन के साथ नवीन सत्र प्रारंभ हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बिना समय गंवाए पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी।
विज्ञापन

गुरुवार को सेनापति स्थित विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान हवन पूजन का आयोजन किया गया। आचार्यों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां डालीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि हवन के साथ शिक्षा की देवी मां सरस्वती का पूजन सनातन की परंपरा है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, परीक्षा में अच्छे अंक लाने की बात कही। इस दौरान प्रदीप अवस्थी, वीरेश परमार, रामानंद पांडेय, कृष्ण कुमार कटियार, शिवकुमार, आलोक सिंह, रजनीश मिश्रा, संजीव शाक्य आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें