फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास सभासद के भतीजों ने दुकानदार पर की फायरिंग

विज्ञापन
घुमना पर कोतवाली के पास वह स्थान जहां पर दुकानदार पर फायरिंग हुई। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के पास एक दुकान को लेकर चल रहे विवाद में सभासद के भतीजों ने दिनदहाड़े दुकानदार पर फायरिंग कर दी। दुकानदार बाल-बाल बच गया। दबंग गोलियां चलाने के बाद बाइक से फरार हो गए। कोतवाल समेत पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली के पास नुक्कड़ के चबूतरे पर लकड़ी के खोखे रखे थे। इन्हें अतिक्रमण हटाओ अभियान में गिरा दिया गया था। पास में ही नुनहाई निवासी अनिल गौड़ की कपड़े की दुकान है। खतराना निवासी दो भाई गोल्डी और पंकज सारस्वत दोपहर 12.30 बजे खाली पटिया पर नया खोखा रख रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने अनिल, पंकज और गोल्डी को गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने अनिल पर दो फायर कर दिए। इससे बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बमुश्किल 50 कदम दूर कोतवाली में बैठे इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पांडेय फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, मगर आरोपी भाग गए। अनिल ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सभासद अर्चना अग्निहोत्री के भतीजे नुनहाई निवासी सौरभ अग्निहोत्री व वरुण अग्निहोत्री के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने बताया, तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

मूल वजह दुकान का विवाद
नुनहाई निवासी अनिल गौड़ की दुकान और गोल्डी व पंकज सारस्वत के खोखे को वरुण व अरुण अपना बता रहे हैं। आरोपी वर्ष 2011 में बैनामा कराने की बात कह रहे हैं, जबकि अनिल काफी पहले ही इसका बैनामा करवा चुके हैं। गोल्डी और अनिल का कहना है कि वे डॉ. अंबा सहाय के किरायेदार हैं। पटिया के पास दो अन्य दुकानदार भी किरायानामा होने की बात कह रहे हैं। इसी वजह से दोनों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें