फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन में महिला का बैग लूटकर भागे बदमाश, एक दबोचा

Wed, 08 Jan 2025 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
 ट्रेन में महिला यात्री से बैग छीनकर भागने वाला उचक्का। - फोटो : ट्रेन में महिला यात्री से बैग छीनकर भागने वाला उचक्का।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कासगंज से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन पर फतेहगढ़ स्टेशन के आउटर पर एक बदमाश ने महिला यात्री का पर्स लूट लिया। वह एक तरफ और साथी दूसरी तरफ कूदकर भागा। महिला के भाई के शोरगुल पर दुकानदारों ने पर्स समेत चोर को दबोच लिया। साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

कन्नौज के गांव दाईपुर निवासी असीम की पत्नी उमरा बानो बुधवार शाम अपने मायके कासगंज निवासी भाई रवि के साथ ससुराल जा रही थीं। लखनऊ पैसेंजर फर्रुखाबाद से चलकर फतेहगढ़ से पहले आउटर पर कुछ देर रुकी। ट्रेन में सवार दो युवकों में से एक ने महिला के हाथ से पर्स लूट लिया और दोनों ने छलांग लगा दी। भाई ने शोर मचाते हुए चोर का पीछा किया, तो दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया।
फतेहगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने महिला से कार्रवाई के लिए तहरीर लिखने की बात कही, लेकिन महिला ने कार्रवाई न करने की बात कही। वह ट्रेन से कन्नौज की ओर रवाना हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि घटना की जानकारी करके आरोपी पर सख्त कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें