अरुण कुमार राजपूत की फाइल फोटो।
- फोटो : अरुण कुमार राजपूत की फाइल फोटो।
फर्रुखाबाद। मामा के घर से गांव लौटते वक्त बाइक सवार बीज विक्रेता युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया।
मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव नगला डाड़ा निवासी अरुण कुमार राजपूत उर्फ डब्लू (25) गांव में ही बीज की दुकान चलाता था। वह मंगलवार को मेरापुर थाने के गांव नगला बल्लभ निवासी अपने मामा के यहां आया था। देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। संकिसा से काली नदी पुल की ओर पहुंचा, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगे होने से उसके सिर और शरीर में काफी चोटें आईं। सड़क किनारे घायल युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
पुलिस पहले मोहम्मदाबाद सीएचसी ले गई। इसके बाद आधी रात को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई ध्रुव राजपूत है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
-
पिकअप की टक़्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी गंभीर
राजेपुर। फर्रुखाबाद से मजदूरी करके बुधवार रात घर लौट रहे क्षेत्र के गांव पट्टी दारापुर निवासी रंजीत (25) और गांव के ही साथी अखिलेश (25) की बाइक में पिकअप ने चाचुपुर के पास टक़्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां अखिलेश को मृत घोषित कर दिया गया। अधिक चोट होने से रंजीत को रेफर कर दिया। घायल दो भाइयो में बड़ा था। छोटा भाई विमलेश, बहन रूबी और माँ क्लावती का बुरा हाल है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)