मोहम्मदाबाद। शादी तय होने पर प्रेमिका ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर प्रेमी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
एक गांव में युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। युवती के शादी से इन्कार करने पर भी परिजन उसकी शादी किसी अन्य शख्स से कराने पर अड़े थे। मां ने गांव में शादी करने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवती ने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने शव काली नदी पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जब इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो उसने भी कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की चर्चा होती रही। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी जानकारी करवा रहा हूं।