फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विसर्जन यात्राओं, परीक्षार्थियों के दबाव से सिकुड़ी सड़कें, घंटों जाम

विज्ञापन
फोटो-10, मछरट्टा चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मार्गों से निकली गणेश विसर्जन यात्राओं और परीक्षार्थियों के दबाव में सड़कें छोटी पड़ गईं। हर चौराहों-तिराहों के जाम से बचने को गली-मोहल्लों में घुसे वाहनों ने मुसीबत खड़ी कर दी। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग ही नहीं आईटीआई चौराहे पर रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। बढ़पुर में करीब दो घंटे तक एक किमी लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग पालियों में परीक्षा के लिए आने वाले 34 हजार परीक्षार्थी और गणेश विसर्जन यात्राएं शनिवार को मुसीबत बन गए। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों के अतिरिक्त दबाव से भीड़ दिखी। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई गणेश विसर्जन यात्राओं ने वाहनों को रोक दिया।
हालात ऐसे हो गए कि शहर के तिकोना, पक्कापुल, चौक, घुमना, लिंजीगंज मोड़, कादरीगेट, स्टेशन तिराहा, आईटीआई चौराहा, आवास विकास तिराहा, भोलापुर, फतेहगढ़ चौराहा, मुख्य बाजार आदि में भारी जाम लगा रहा। बढ़पुर में क्रिश्चियन स्कूल और बद्रीविशाल कालेज में परीक्षा केंद्र होने की वजह से छात्रों और उनके वाहनों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

यही नहीं उसी समय एक गणेश विसर्जन यात्रा आने से सुबह साढ़े 11 बजे से करीब डेढ़ बजे तक जाम लगा रहा। हालात ऐसे हो गए कि आवास विकास तिराहे से क्रिश्चियन स्कूल के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कमालगंज की बड़ी गणेश विसर्जन यात्रा और परीक्षा में पुलिस बल लग जाने से चौराहे-तिराहे होमगार्ड, पीआरडी जवानों के सहारे रहे।
लिहाजा यह सुरक्षा कर्मी भी जाम खुलवाने में असहाय दिखाई दिए। जाम में फंसने के दौरान दोपहिया और ई-रिक्शा गलियों में घुसे तो वहां भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद आवागमन सामान्य हो सका।

फोटो-10, मछरट्टा चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें