फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के खिलाफ कोटेदारों ने शुरू किया अनशन

Tue, 09 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घटतौली के विरोध में कोटेदारों ने सर्वोदय मंडल के बैनर तले सोमवार से जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय के सामने अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह के साथ ही कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलापूर्ति कार्यालय के पास दरी बिछाकर अनशन पर बैठ गए। कोटेदारों ने कहा कि घटतौली की समस्या खत्म नहीं हो रही है। जब वह विरोध करते हैं तो एसएमआई धमकी देकर उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने मांग की कि गेहूं, चावल निर्धारित वजन के अनुसार दिया जाए, एसएमआई का तबादला किया जाए।
विज्ञापन


कोटेदारों ने आरोप लगाया कि एसएमआई अपने रिश्तेदारों को राशन तौलने में लगाकर भ्रष्टाचार करवा रहे हैं। कोटेदारों ने कहा कि समस्याओं का समाधान होने तक अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर अनिल कुमार, रामशंकर गुप्ता, प्रमोद कुमार, राजेश कुमारी, संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, शंभूदयाल, माधुरी देवी, अब्दुल गनी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें