फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक भिड़ंत में दूल्हे के पिता समेत दो की मौत

Sat, 06 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा-बरेली हाइवे पर खुशहाली मार्केट के पास शनिवार सुबह हुई कार-ट्रक भिड़ंत में दूल्हे के पिता और कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव नगला पंचम निवासी पूर्व सैनिक कमल सिंह यादव के बेटे लोकेश यादव की शादी थाना कमालगंज के गांव संतोषपुर भोजपुर निवासी महावीर यादव की बेटी रिंकी के साथ तय हुई थी। 5 जून को लोकेश की बारात संतोषपुर गई थी। दूल्हे को भोजन कराने के बाद महिलाओं ने रंग
विज्ञापन


फेंकना शुरू कर दिया।  कमल सिंह के कपड़े भी रंगीन हो गए। शनिवार सुबह कमल अपने साथ परिवार के ही विनीत पुत्र करन सिंह और रिंकू पुत्र विशंभर यादव को लेकर कपड़े बदलने घर चले गए। कपड़ेे बदलकर वह रिंकू के साथ कार से वापस बारात में लौट रहे थे कि उनके साथ मोहम्मदाबाद कस्बे में गांव नगला देवी निवासी हरवेश पुत्र पृथ्वीराज भी हो लिए। इटावा-बरेली हाइवे पर खुशहाली मार्केट के पास सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें आगे

बैठे कमल सिंह यादव और चालक रिंकू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक का चालक मौके से भाग गया।  सूचना दिए जाने के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यमार्ग पर हादसा होने से दोनाें ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घायल विनीत और हरवेश को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


दुल्हन की नहीं हो सकी विदाई
दुर्घटना में दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत के बाद दुल्हन के घर में सन्नाटा पसरा है। दुल्हन के परिजन जानकारी मिलते ही लोहिया अस्पताल पहुंच गए। हादसे से खुशी का माहौल गम में बदल गया। रिंकी हाथों में मेहंदी लगाए फफक-फफक कर रो रही थी। समाचार लिखे जाने तक दुल्हन की विदा नहीं हो सकी थी।

सयुस जिलाध्यक्ष का चालक था रिंकू
मार्ग दुर्घटना में मृतक कार चालक रिंकू यादव सयुस जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव का कार चालक था। इसके चलते शनिवार को पार्टी कार्यालय पर होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया कि चालक की मृत्यु होने पर शोकसभा कर बैठक को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें