फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिंचाई कर रहे किसान पर दबंगों का हमला, सैफई रेफर

Tue, 20 May 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी किसान वितिन कुमार (27) पर सोमवार रात अज्ञात चार दबंगों ने खेत में सिंचाई के दौरान हमला कर दिया। दबंगों ने पहले किसान पर चादर डाल दी, फिर मुंह बंद कर खेतों में लगभग 200-300 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। जहां हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल किसान को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर दबंग फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में वितिन किसी तरह घिसटते हुए गांव के पास पहुंचे। जहां मक्का की रखवाली कर रहे किसानों ने उन्हें देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। गंभीर घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल और फिर रात में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार वितिन की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुबह घायल के पिता रंजन दुबे ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।उन्होने बताया कि हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं है।यह हमलावर कौन हैं यह भी पता नहीं है।कार्यवाहक थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें