कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई पर्यावरण क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण
समिति की बैठक में डीएम ने यूको क्लबों का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी
जताई। उन्होंने जुलाई में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण
क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा कि
पौधे लगाना ही पर्यावरण को बचाना नहीं होता है। पर्यावरण के प्रति हर किसी
में जागरूकता जरूरी है। इसके तहत शासन के आदेश पर जिले 250 स्कूलों में
यूको क्लब का गठन होना था। अभी तक
माध्यमिक शिक्षा विभाग के 135 और बेसिक
शिक्षा विभाग के 30 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में क्लबों का गठन हुआ है।
यह लक्ष्य के सापेक्ष कम है। जुलाई में शासन की मंशा के अनुसार लक्ष्य पूरा
करने के अफसरों को निर्देश दिए। पर्यावरण लखनऊ कार्यालय से आए प्रशिक्षक
जितेंद्र पटेल, प्रशांत कुमार ने योजना के संबंध में सभी को जानकारी दी।
इन्होंने कहा कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के माध्यम से
स्कूलों में यूको क्लबों का गठन किए जाने की योजना शुरू की गई है। इस
योजना
के तहत पर्यावरण और जलवायु के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए
प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। ताकि बच्चों को सजग किया जा सके। इन्होंने
बायोडिग्रेडेबल कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत
पटेल ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर डायट में संगोष्ठी होगी। डायट
में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रत्येक प्रशिक्षु शिक्षक एक-एक पौधा
लगाएगा।
इस दौरान प्रधानाचार्या मीना यादव, प्रधानाचार्य वृजकिशोर,
एचपी मिश्रा, बीईओ मेहश शर्मा, संजय पटेल, वेगीश गोयल, ज्ञान प्रकाश
अवस्थी, डीसी एसके पांडेय, एबीआरसी प्रदीप यादव, राकेश कुमार, सुधीर
कुशवाहा और एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।