हुल्लापुर बैरियर के पास सोमवार सुबह टेंपो और कार की भिड़ंत में एक टेंपो
सवार की मौत हो गई। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। घायलों को लोहिया
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी टेंपो सवार शाहजहांपुर के उर्स से लौट
रहे थे। राजेपुर के गांव अलीगढ़ निवासी अंसार और उसके साथी भाऊपुर
भट्ठे पर काम करते हैं। अंसार और उसके साथी किराए का टेंपो लेकर
शाहजहांपुर
के मऊशाहपुर में उर्स देखने गए थे। सोमवार तड़के ये लोग लौट रहे थे।
हुल्लापुर बैरियर पर टेंपो की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे
में टेंपो सवार पपियापुर निवासी आमीन शाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं
टेंपो में सवार अंसार, उसकी बेटी सोनी, अनवर, जिला शाहजहांपुर के पिपरथ
निवासी अकील, गुलशन, खुर्शीद, अफसना, गुलशन और कार में
सवार आईटीआई चौराहा
निवासी रामतीर्थ, सिजल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को
लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद रामतीर्थ, सिजल दूसरे अस्पताल
चले गए। मौत की खबर पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का
पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।